एक्टर प्रोड्यूसर सचिन जोशी ने शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, एक किलो सोने की खरीदी से जुड़ा है मामला

एक्‍टर-प्रोड्यूसर सचिन जोशी ने शिल्‍पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सचिन का आरोप है कि एक किलो सोना खरीद मामले में उनके साथ ठगी हुई है। इस सोने को उन्‍होंने सतयुग गोल्‍ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की गोल्‍ड स्‍कीम योजना के तहत खरीदा था। सचिन के अनुसार शिल्‍पा और राज ही इस कंपनी के प्रमुख हैं।

उधर शिल्‍पा और राज के करीबियों का दावा है कि सचिन जोशी ने ऐसा करते हुए खुद अपने लिए मुसीबत बुला ली है। क्योंकि सचिन को सोना तब तक नहीं मिलेगा, जब तक कि वो अदालत में बकाया रकम जमा नहीं करा देते। एक अंदरूनी सूत्र ने तो यहां तक कहा कि शिल्‍पा और राज ने तो पहले ही सचिन पर चेक बाउंस का केस दर्ज करवा रखा है।

कोर्ट की निगरानी में रहेगा वो सोना

सूत्र ने आगे बताया कि, '11 सितंबर को माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट ने 7 सितंबर 2020 के उस आदेश को पलट दिया है, जिसमें सचिन जोशी को न्यायालय के पास जमा 1 किलो सोना प्राप्त करने की अनुमति दी गई थी। नए आदेश में न्यायालय ने सचिन को सोना लेने से रोकते हुए फिलहाल उसे माननीय न्यायालय की निगरानी में तब तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है, जब तक कि आर्बिट्रेटर दोनों पार्टियों का मसला हल नहीं कर देते।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor producer Sachin Joshi filed a complaint against Shilpa Shetty and Raj Kundra, case related to the purchase of one kg of gold


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Dgdof

Post a Comment

0 Comments